Latest News
Showing posts with label अशोक गुप्ता. Show all posts
Showing posts with label अशोक गुप्ता. Show all posts

दूर दृष्टि

Posted by Nirbhay Jain Wednesday, August 19, 2009, under , | 3 comments
गुरू गुढ़ और चेला शक्कर
गुरू-तुम भारत का नक्शा बनाकर लाए?
शिष्य- (सिर हिलाकर)नहीं गुरू जी।
गुरूजी - (गुस्से में) क्यों
शिष्य- जी, कल प्रधानमंत्री कह रहे थे कि वह इस देश का नक्शा ही बदल देगें, जो मैंने सोचा कि पहले नक्शा बदल जाए, उसके बाद बना लूंगा।
गुरू से फायदा-
एक महिला एक गुरू जी के योग शिविर में गांव से अपनी सांस के साथ आई थी। जब वह गुरूजी को उनके द्वारा बताए प्रणायाम से जो फायदा हुआ था, उसके साथ गांव से और कोन आया था। तब उस महिला ने बताया कि उसकी सास साथ आयी थी।
वह कहां है? स्वमी जी ने पूछा। उन्हें बाहर रोक कर आयी हूँ स्वामी ने पूछा। क्यों? आप ही ने तो कहा था कि सांस को बाहर रोकने से बहुत फायदा होता है

१३ अगस्त विश्व लेफ्ट हेडर्स डे पर विशेष

Posted by Nirbhay Jain Wednesday, August 12, 2009, under | 0 comments

तात्रिकों का कहना है कि-
जादू का घर बंगाला, बायां हाथ छिनाला
अपने घर को कर रीता, बांया हाथ पलीता
बंगाल जादूगरों का घर है। बाएं हाथ के आदमी से रहस्मयी ज्ञान या अन्य कुछ छीन पाना मुश्किल है। ये भावुक हो समर्पित भाव से सब कुछ त्याग, दान-धर्म कर अपने घर को खाली कर देते हैं।

बाएं हाथ की हस्तियां
अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रितीक रोशन, चार्ली चेप्लन, फाईटर जोन सिना, पैले, प्रिंस चाल्र्स (राजकुमार ब्रिटेन), जिम कैरी, आइंसटीन, बराक ओबामा, बिल क्लिटन, जार्ज बुश, क्वीन विक्टोरिया, नेपोलियन वोनापार्ट, एलेक्जेन्डर दी ग्रेट, वेंजामिन इस्राइली, जूलियस सीजर, रोम।
हेलन केलर जो अन्धी, गंूगी, बहरी थी फिर भी एडव्होकेट बनी। ऐन्जलीना जौली, जेम्स विलियम सिकन्दर, जोन ऑफ आर्क, माइकल एंजिलों जैसे विश्व विख्यात व्यक्ति भी बाएं थे।
पूना में लेफ्ट हेडर्स की एक संस्था है- जिसका नाम है। ऐसासिएशन ऑफ लेफ्ट हेन्डर्स 10, गीताजंली अपार्टमेन्ट,द तनाजीवाडी, शिवाजी नगर पूणे - 4 11005 महाराष्ट्र इन्डिया इसकी वार्षिक सदस्यता शूल्क 200 प्रतिवर्ष और आजीवन 2000 रूपये है।
दुनिया में अगर कोई खेल है जिसमेें लेफ्ट हेंडर्स की चर्चा सर्वाधिक होती है, तो वह क्रिकेट पर पूरी जरह ध्यान रखा जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग जोड़ी की सफलता के लिए राइट हेंडर्स व लेफ्ट हेडर्स की अच्छी खासी संख्या रही है। कई बार तो ऐसा हुआ कि जब राइट हेडर्स की तुलना में लेफ्ट हेंडर्स की संख्या अधिक रही।
भारत के सफलतम पूर्व कप्तान सोरभ गंागुली लेफट हेंडर्स ही हैं।
1. विश्व टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले ब्रयान लारा है
2. वनडे मेच में सर्वाधिक 196रन बनाने वाले सईद अनवर
3. सदा संकट मोचन की भूमिका में खरे उतरते युवराज सिंह।
4. सचिन तेंदुलकर केवल क्रिकेट दाएं हाथ से खेलते हैं।
खेल का मैदान हो या विज्ञान, सादगी और साधना हो या ध्यान रंगमंच हो, दांव- पेंच से भरी राजनीति या फिर कोई अन्य क्षेत्र बांए हाथ ने हर जगह खेल दिखाया है, कामयाबी के झण्डे गाढ़े हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ये लोग हाथ भले ही उल्टा चलाते हो लेकिन इनका दिमाग सीधा काम करता है। बाम हाथ वाले सुबह से शाम तक सिर्फ काम में तल्लीन रहते हैं। अधिकांश लेफ्टीज ताम झााम और जाम (शराब) तथा आराम से दूर रहकर बिना विराम उन्नति हेतु प्रयत्नशील रहते हैं।